फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला दुकानदार से दिनदहाड़े कुंडल लूट ले गए बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। सरस्वती विहार कॉलोनी में शनिवार दिनदहाडे़ बदमाशों ने एक महिला दुकानदार पर पिस्टल तानकर कुंडल लूट लिए।
विज्ञापन

टीपीनगर थानाक्षेत्र के सरस्वती विहार निवासी कर्णसिंह कश्यप की घर में ही परचून की दुकान है। सुबह 11 बजे दुकान पर उनकी पत्नी ओमवती बैठी थीं। तभी वहां पहुंचे बाइक सवार दो बदमाशों ने सामान मांगने के बहाने महिला की कनपटी पर पिस्टल लगाकर कुंडल नोच लिए, जिससे महिला के कान से खून रिसने लगा। शोर मचने पर आसपास के लोगों ने बदमाशों की घेराबंदी का प्रयास किया। लेकिन बदमाश पिस्टल लहराते फरार हो गए। करीब 20 मिनट बाद टीपी नगर पुलिस मौके पर पहुंची, तो लोगों ने देरी से आने पर हंगामा कर दिया। एसओ बृजेश शर्मा के अनुसार बाइक से भागते दोनों बदमाश एक दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। फुटेज की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें