फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिवाल्वर रानी गैंग का शूटर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। परतापुर पुलिस ने रिवाल्वर रानी गैंग के पांच हजार के इनामी शूटर रियाज को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर परतापुर दीपक शर्मा के अनुसार शाहजहांपुर किठौर निवासी रियाज से तमंचा, लूटी गई बाइक और चार मोबाइल बरामद हुए। रियाज अपनी साली तबस्सुम निवासी सिहानी गेट गाजियाबाद, आस मोहम्मद निवासी मुजफ्फरनगर और पूजा निवासी गाजियाबाद के साथ किठौर, गाजियाबाद, गढ़ सहित दर्जनों स्थानों पर लूट और डकैती को अंजाम दे चुका है। रियाज ने मई में किठौर के गांव शौल्दा में राजीव कुमार के मकान में डकैती डाली थी। 25 जुलाई को लूटपाट की। शताब्दी नगर में दयाराम यादव के यहां पिछले सप्ताह लूट की। पूजा और आसमोहम्मद को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। रियाज पर 19 मुकदमे दर्ज हैं। एसएसपी ने 20 अगस्त को ही उस पर 5 हजार का इनाम घोषित किया था। गाजियाबाद में भी इनका चिंकी गैग है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें