मेरठ।
हापुड़ अड्डा चौराहे पर बाइक सवार दो बदमाशों ने सपा नेता आदिल सिद्दीकी से मोबाइल छीन लिया। सपा नेता ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। लेकिन वह नहीं पहुंची। बाद में सपा नेता ने नौचंदी थाने में पहुंचकर मोबाइल लूटने की सूचना दी। आरोप है कि पुलिस ने लूट की बजाए मोबाइल गुमशुदा होने की तहरीर लिखने को कहा। जिस पर सपा नेता ने थाने में हंगामा किया। इसकी जानकारी पर सपा के कार्यकर्ता भी थाने में पहुंच गए। मामला तूल पकड़ने लगा, तब जाकर पुलिस ने मोबाइल लूट का मुकदमा पंजीकृत किया।