छह साल का बच्चा लापता, अपहरण की आशंका
मेरठ। लिसाड़ीगेट क्षेत्र से मंगलवार शाम छह साल का बच्चा घर के बाहर से संदिग्ध परिस्थिति में लापता हो गया। रात में परिजनों ने अपहरण की आशंका जताकर लिसाड़ीगेट थाने में तहरीर दी है।
सदर बाजार थाना क्षेत्र के चूड़ी बाजार निवासी अजरूद्ीन चूड़ी व्यापारी हैं। व्यापारी का छह साल का बेटा दाऊद सोमवार को अपनी मां यासमीन के साथ लिसाड़ीगेट में अपनी बुआ के घर गया था। शाम के करीब सात बजे बच्चा घर के बाहर खेल रहा था। कुछ देर बाद बच्चा वहीं नहीं मिला। रात में बच्चे के परिजन पिलोखड़ी चौकी पहुंचे और तहरीर दी, जिसके बाद चौकी की पुलिस ने थाने में भेज दिया। एसओ लिसाड़ीगेट धर्मेन्द्र कुमार का कहना है कि बच्चे की तलाश की जा रही है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।