मेरठ। शहर सराफा के गणपति मार्केट में बीते सप्ताह दो सराफा व्यापारियों के यहां हुई 20 लाख से अधिक की चोरी के मामले में पुलिस आरोपी नेपाली चौकीदार रेशम बहादुर की दिल्ली में तलाश कर रही है। इंस्पेक्टर देहली गेट विनय गुप्ता के अनुसार चौकीदार के कुछ साथी दिल्ली में हैं। जिस पर पुलिस टीम ने दिल्ली में दबिश दी। लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। हालांकि चर्चा है कि रेशम नेपाल भाग गया है। ऐसे में उसे पकड़ना काफी मुश्किल हो जाएगा।