फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रोपर्टी डीलर का अपहरण का प्रयास, गोली मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रोपर्टी डीलर को गोली मारकर अगवा करने का प्रयास
विज्ञापन


मेरठ। लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र में श्यामनगर के पास दो बाइकों पर चार बदमाशों ने कार सवार प्रोपर्टी डीलर को गोली मारकर अगवा करने का प्रयास किया। गोली की आवाज सुनकर पहुंची पुलिस को देखकर बदमाश प्रॉपर्टी डीलर को छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन

कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के पटेलपुरी निवासी हाजी रईमुद्ीन प्रॉपर्टी डीलर है। रात में करीब एक बजे वह अपनी स्विफ्ट कार से अपने साथी पार्टनर के घर से मिलकर घर जा रहे थे। समर गार्डन में 60 फुटा रोड के पास पहले से खड़े दो बाइकों पर चार युवकों ने कार रोक ली और फायरिंग कर दी। एक गोली प्रोपर्टी डीलर को लग गई। जिसके बाद प्रोपर्टी डीलर को कार से उतार लिया और बाइक पर बैठाकर भागने लगे। इसी बीच गोली की आवाज सुनकर पास ही मौजूद एएसपी कोतवाली रणविजय सिंह पुलिस के साथ पहुंचे। पुलिस ने पीड़ित की कार को कब्जे में ले लिया है। बाद में प्रोपर्टी डीलर भावनपुर क्षेत्र स्थित अस्पताल में भर्ती हुआ है। एएसपी कोतवाली का कहना है कि जांच पड़ताल में मामला अपहरण का नहीं, लेनदेन का बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें