कार चेकिंग में तीन लाख की नकदी बरामद
जानीखुर्द। जानी थाना पुलिस ने बुधवार देर शाम गंगनहर पुल से कार चेकिंग के दौरान तीन लाख रुपये बरामद किए है। पुलिस बरामद नकदी की जानकारी जिला चुनाव कार्यालय को दे दी है। जानी थाना प्रभारी ब्रिजेश शर्मा के अनुसार गंगनहर पुल के समीप मेरठ-बागपत मार्ग पर वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान कार को रोका। तलाशी में तीन लाख रुपये बरामद किए है। कार में मौजूद दिलशाद निवासी सिवाल खास लाखों की नकदी के बारे में ठीक जानकारी नहीं दे सका। पुलिस के अनुसार नकदी बरामद होने की जानकारी सिवाल खास के जिला चुनाव कार्यालय को दे दी गई है।