तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार
मेरठ। मेडिकल पुलिस ने तेजगढ़ी चौराहे के पास मंगलवार को तमंचे के साथ युवक को गिरफ्तार कर लिया। एसओ मेडिकल कैलाश चंद ने बताया कि दोपहर के समय पुलिस चेकिंग कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने बाइक सवार युवक की तलाश ली तो बाइक के बैग में तमंचा मिला। पकड़ा गया युवक जाहिद निवासी श्यामनगर थाना लिसाड़ीगेट है। युवक ने बताया कि उसने अपने दोस्त से दो हजार रुपये में तमंचा खरीदा था। मुंडाली में अपनी रिश्तेदारी में लेकर जा रहा था।