प्राथमिक विद्यालय से हजारों का सामान चोरी
कंकरखेड़ा। नेशनल हाईवे स्थित खड़ौली गांव के सरकारी स्कूल का ताला तोड़कर चोरों ने हजारों रुपये का सामान व कागजात चोरी कर लिए। प्रधानाचार्य ने तहरीर दी है। प्रधानाचार्य रमेश चंद ने तहरीर देते हुए पुलिस को बताया कि शनिवार को सही सलामत स्कूल का ताला बंद किया था। सोमवार तड़के जाकर देखा तो कई कमरों के गेट टूटे पड़े थे। चोर ताला तोड़कर पंाच पंखे, ऑफिस की विंडो सरिया काटकर रसोई के बर्तन सहित बच्चों के प्रमाण पत्र जैसे टीसी, रजिस्टर, बुक व अन्य सामान चोरी कर ले गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।