पुलिस जीप में लगी ट्रक की साइड
मेरठ। रविवार सुबह मंडी चौकी प्रभारी मनोज कुमार जीप से टीपी नगर थाने जा रहे थे। इसी बीच वहां एक ट्रक ने पुलिस की जीप में साइड मार दी। जिससे जीप क्षतिग्रस्त हो गई और उसका टायर फट गया। इस पर जीप में सवार पुलिस कर्मी ट्रक और चालक को को थाने ले गए। बाद में ट्रांसपोर्टर थाने पहुंच गए। उन्होंने कहा कि जीप में जो नुकसान हुआ है उसे ठीक करा दिया जाएगा। काफी देर बाद दोनों पक्षों में सुलह हो गई। इंस्पेक्टर टीपी नगर परशुराम त्रिपाठी ने बताया कि मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई।