फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने महिला की चेन लूटी, पकड़ी गई

विज्ञापन
विज्ञापन
कंकरखेड़ा। रोहटा रोड पर मंगलवार को एक महिला ने महिला की चेन लूट ली। पुलिस जांच करने की बात कहती रही और महिला ने खुद ही आरोपी को पकड़ लिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार मीरु पत्नी शंभू निवासी फाजलपुर ने बताया कि वह मां की झांकी देखने गई थी। इस दौरान झांकी में ही शामिल एक महिला उसके गले से सोने की चेन तोड़कर भाग निकली। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जानकारी लेकर पीड़िता को थाने पहुंचकर तहरीर देने की बात कहकर कहकर चली गई। लेकिन पीड़ित महिला अपनी मां रजनी को लेकर आरोपी महिला की तलाश में जुट गई। करीब डेढ़ घंटे की तलाश के बाद आरोपी महिला रोहटा रोड पर बाजार में घूमती मिली तो उसे पकड़कर पीड़िता ने शोर मचा लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया। इंस्पेक्टर दीपक शर्मा के अनुसार हरियाणा निवासी आरोपी महिला से केवल मोबाइल फोन बरामद हुआ है। जिसकी जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें