मुजफ्फरनगर। नईमंडी पुलिस ने मुठभेड़ में पकडे़े गुलफाम के खिलाफ तीन मुकदमे दर्ज किए हैं। फरार होने वाले बदमाश भी मेरठ जिले का रहने वाला है। नईमंडी कोतवाली पुलिस ने सोमवार देर शाम एटू जेड कॉलोनी रोड से मुठभेड़ के दौरान मेरठ के भावनपुर क्षेत्र के गांव जेई निवासी गुलफाम पुत्र इंतजार को पकड़ा था, जो पुलिस की गोली लगने से घायल हुआ था। पुलिस ने उसके खिलाफ तीन मुकदमे दर्ज किए हैं। इंस्पेक्टर नईमंडी हरशरण शर्मा ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान भागा बदमाश मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के गांव भूड़बराल निवासी रियाजुदीन पुत्र यामीन है, जिसे पुलिस तलाश कर रही है।