कंकरखेड़ा। हर्षित हत्याकांड के आरोपियों को कस्टडी में लेने की पुलिस की अर्जी कोर्ट ने स्वीकार कर ली है। पुलिस दोनों को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी और हत्या में प्रयुक्त पिस्टल बरामद करेगी।
10 सितंबर को अशोकपुरी निवासी कक्षा 8 के छात्र हर्षित चौधरी पुत्र राजकुमार की उसके घर में गोली मारकर हत्या कर दी थी। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने पंकज चौधरी पुत्र मोहन वीर चौधरी, उसकी मां रेखा व दोस्त मनीष पुत्र सतेंद्र निवासी रोहटा के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया था। पुलिस ने सिर्फ रेखा को गिरफ्तार कर जेल भेजा था, बाकी उक्त दोनों आरोपियों ने कोर्ट में सरेंडर किया था। पुलिस के अनुसार पंकज की बहन का हर्षित के चचेरे भाई से प्रेम प्रसंग था। जिसका वह विरोध करता था। घटना वाले दिन वह उसी की हत्या करने आया था, लेकिन गोली का शिकार हर्षित हो गया। इंस्पेक्टर सचिन मलिक का कहना है कि आरोपियों का आठ घंटे का रिमांड मंजूर हुआ है।