फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी संदिग्ध हालात में लापता, आरोपी के घर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
किशोरी लापता, अपहरण का आरोप, हंगामा
विज्ञापन

मेरठ। लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र के श्यामनगर निवासी 17 वर्षीय किशोरी शनिवार शाम अपनी सहेली के साथ घर से पड़ोस में जाने की बात कहकर निकली थी। एक घंटे तक किशोरी नहीं लौटी तो उसकी मां पड़ोस में गई और किशोरी की सहेली से जानकारी ली। जिसके बाद पता चला कि एक युवक किशोरी को बाइक पर बैठाकर ले गया। जिसके बाद परिजन युवक के घर पहुंचे। वहां पता चला कि युवक भी दो घंटे से घर में नहीं है। इस दौरान परिजनों ने युवक पर किशोरी को अगवा करने का आरोप लगाते हुए उसके परिजनों के साथ हाथापाई कर दी। हंगामे की सूचना पर लिसाड़ीगेट पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह मामला शांत कराया। आरोपी युवक किशोरी का मौसेरा भाई है। सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला का कहना है कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें