एसओजी सिपाही बताकर पीवीएस पर लूट
मेरठ (ब्यूरो)। शास्त्रीनगर में पीवीएस मॉल के पास बृहस्पतिवार रात बाइक सवार दो युवकों ने चेन और लॉकेट लूट की सूचना से हड़कंप मच गया। सूचना पर नौचंदी और मेडिकल पुलिस पहुंची। कोतवाली थाना क्षेत्र के बुढ़ानागेट निवासी रोहित रात में अपने साथी के साथ बाइक से पीवीएस मॉल पहुंचा था। आरोप है कि चार युवकों ने खुद को एसओजी सिपाही बताकर उसकी चेन और लॉकेट लूट लिया। सूचना पर यूपी 100 की गाड़ी नौचंदी की फैंटम पहुंची। युवकों ने पूछताछ की। एसओ मेडिकल ने बताया कि पीड़ित मौके पर नहीं मिला। उसके बाद फोन पर बात हुई तो पीड़ित ने सेंट्रल मार्केट के पास लाभ संस के पास खड़े होने की जानकारी दी। उसने पिता के साथ थाने आकर तहरीर देने की बात कही। बाद में फोन स्विच ऑफ कर लिया। पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है।