फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: इस्लाम हत्याकांड के दो नामजद आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बेहट। गांव चांड़ी निवासी इस्लाम हत्याकांड के दो आरोपी आदिल व सादीन उर्फ सद्दू को पुलिस ने गांव भाकरोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

बता दें, कि आठ मार्च की शाम खेत में लाठी डंडों से हमला कर इस्लाम की हत्या कर दी गई थी। मृतक के बेटे परवेज ने पड़ोसी किसानों आदिल, सादीन उर्फ सद्दू, खालिद व आकिल के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। चारों आरोपी सगे भाई हैं। इनमें से पुलिस ने शुक्रवार को आदिल व सादीन उर्फ सद्दू को गिरफ्तार कर लिया है। अभी दो आरोपी खालिद व आकिल पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सके हैं। पुलिस ने बताया कि उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि उनके खेत की मेड पर चूल्हा बनाने को लेकर उनका इस्लाम से विवाद हुआ था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें