मेरठ। एलन करियर इंस्टीट्यूट की ओर से मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर कर्ण शर्मा को सम्मानित किया गया। गढ़ रोड स्थित एक सभागार में आयोजित कार्यक्रम में यह सम्मान दिया गया। बताया गया कि संस्थान इंजीनियरिंग और मेडिकल की तैयारी कराता है। इसकी शुरुआत अब मेरठ में भी हो रही है। इंस्टीट्यूट की ओर से आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को 90 प्रतिशत तक स्कालरशिप तक दी जा रही है। इस मौके पर सीआर चौधरी, डॉ विपिन योगी, डॉ विशाल आदि मौजूद रहे। संवाद