फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेटर कर्ण शर्मा के घर तोड़फोड़, फायरिंग

Sat, 14 Oct 2017 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
विज्ञापन
करन शर्मा
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर कर्ण शर्मा के घर पड़ोसी युवक द्वारा तोड़फोड़ और फायरिंग करने की सूचना से हड़कंप मच गया। पुलिस के अनुसार विवाद दीवार पर रखे गमलों का पानी पड़ोसी के घर में जाने को लेकर होना बताया गया। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
विज्ञापन


एसएसआई कंकरखेड़ा महेश चंद्र के अनुसार करन शर्मा का परिवार नेशनल हाईवे स्थित यूरोपियन स्टेट कॉलोनी में रहता है। करन के पिता विनोद शर्मा ने बृहस्पतिवार सुबह पुलिस को सूचना दी कि बुधवार रात पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने शराब के नशे में उनके घर पर उत्पात मचाया। उनके घर की दीवार पर रखे गमले एक- एक करके घर में फेंककर तोड़फोड़ व हंगामा किया। इस दौरान हवाई फायरिंग भी की गई। रात में उन्होंने घर से बाहर निकलना मुनासिब नहीं समझा।

बृहस्पतिवार तड़के उन्होंने देखा कि आंगन में गमले टूटे पड़े थे। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। इस दौरान आरोपी युवक के पक्ष में काफी संख्या में व्यापारी थाने पहुंच गए। एसएसआई के अनुसार विनोद शर्मा ने तहरीर दी थी। लेकिन एफआईआर दर्ज होने से पहले ही समझौता होने पर दोनों पक्षों ने कार्रवाई से इंकार कर दिया।
विज्ञापन


डीजीपी तक पहुंचा मामला
क्रिकेटर करन शर्मा ने जब पड़ोसी युवक द्वारा तोड़फोड़ और फायरिंग करने की सूचना लखनऊ में बैठे उच्चाधिकारियों को दी तो डीजीपी ने एसएसपी मंजिल सैनी को फोन कर कार्रवाई के निर्देश दिए। जिसके बाद सीओ दौराला पंकज कुमार मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। सीओ के अनुसार जांच में फायरिंग की बात झूठी पाई गई।  

गमले रखने हैं तो अपने घर में रखें
वहीं, आरोपी युवक राहुल गुप्ता ने थाने में पुलिस के सामने आरोप लगाया कि क्रिकेटर के पिता ने उनकी दीवार पर गमले रखे हुए थे। जिनमें वे रात बे रात पानी देते थे। गमलों का पानी उसके घर में आता था। जिसे उनकी पत्नी को समेटना पड़ता था और कई बार दंपति पानी की वजह से रपटकर गिरकर चोटिल हो चुका था। मामले की शिकायत कई बार कॉलोनी समिति के अध्यक्ष चौ. बलराम सिंह से की थी। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

दूसरे के मकान की दीवार पर किसी को गमले रखने या किसी के घर में अव्यवस्था फैलाने का किसी को क्या अधिकार है। आरोपी युवक का पक्ष सुनने के बाद पुलिस ने करन के पिता को भी भविष्य में दोबारा उसकी दीवार पर गमले न रखने का हिदायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें