फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट टूर्नामेंट : 12वीं व 10वीं कक्षा के बीच मुकाबला आज

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में रविवार को क्रिकेट टूर्नामेंट का सेमीफाइनल मैच खेला गया। फाइनल मुकाबले के लिए कक्षा 10वीं व 12वीं की टीम ने जगह बनाई। रविवार को खेले गए मैच का उद्घाटन डॉ. अमित जैन ने किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि डॉ. अमित जैन ने कहा कि खेल से छात्रों में नेतृत्व क्षमता तथा हार-जीत को एक समान भाव से स्वीकार करने की आदत विकसित होती है। विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य पीएस चौहान ने मुख्य अतिथि को अंगवस्त्र व बुके देकर स्वागत किया। मैच में कक्षा 12वीं की टीम की तरफ से कप्तान कवीश 30 गेंदों में 66 रनों की तूफानी पारी खेलकर मैन ऑफ द मैच रहे। जबकि कक्षा 10वीं की टीम की तरफ से 3 ओवर में मात्र 10 रन देकर 5 विकेट चटकाने वाले शिवम नारायण को मैन ऑफ द मैच चुना गया। क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला कक्षा 12वीं व 10वीं के बीच सोमवार को खेला जाएगा।
चंद्र किरण व अंजली पुरोहित के सफल नेतृत्व में सभी मैच खेले गए। उद्घाटन कार्यक्रम का संयोजन तथा संचालन डॉ. आरसी पांडेय ने किया। अजीत कुमार, शिक्षिका शिल्पा मेश्राम, दीपक बाबूराव व काउंसलर मोहम्मद सलमान ने सहयोग प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें