फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: जल संरक्षण के लिए जागरूक किया

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। सारथी सोशल वेलफेयर सोसाइटी की ओर से सोमवार को नमामि गंगे अभियान के तहत मलियाना के जसवंत नगर में नदियों की स्वच्छता, संरक्षण व जल संरक्षण के लिए पानी पंचायत का आयोजन किया गया। अध्यक्ष कल्पना पांडे ने जल संरक्षण के लिए जागरूक किया। उन्होंने महिलाओं को दैनिक घरेलू कार्यों में जल संरक्षण के विभिन्न उपायों से भी अवगत कराया। इसके साथ ही नदियों की स्वच्छता में सहयोग के लिए सभी को समझाया कि वे उसमें प्लास्टिक, कूड़ा और पूजा की सामग्री, कपड़े इत्यादि नदियों में न फेंके। संस्था से दीपा भारद्वाज ने सभी को शपथ दिलाई कि वे नदियों में स्नान करते समय साबुन का इस्तेमाल नही करेंगे। अभियान में पूनम पांडेय, ज्योति, गगन यादव, नेहा, मालती, मोनी सहित अन्य शामिल रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें