फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल संरक्षण के लिए जागरूक किया

विज्ञापन
बेटियां फाउंडेशन द्वारा संस्था ऑफिस पीवीएस मॉल शास्त्री नगर में पर्यावरण संरक्षण, पानी को बचाने
विज्ञापन
मेरठ। बेटियां फाउंडेशन की ओर से संस्था के कार्यालय पीवीएस मॉल शास्त्रीनगर में पानी पंचायत की गई। अध्यक्ष अंजु पांडेय ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए जन-जन को प्रयास करना होगा। धरती पर केवल चार प्रतिशत पानी ही पीने योग्य है, वह भी घटता जा रहा है। जल बचाने के लिए पंचायत कर चर्चा करें और जागरूकता फैलाएं। सभी महिलाएं अपने क्षेत्रों में पानी बर्बाद न करने, बारिश का पानी इकट्ठा करने, अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाने के लिए जागरूक करें। मीनू बाना ने कहा कि जागरूकता से ही पानी की बर्बादी रुकेगी। कार्यक्रम में अमिता अरोड़ा, कुसुम मित्तल, सुधा अरोड़ा, लक्ष्मी बिंदल, बबीता कटारिया, क्षमा चौहान, शशि बाला, विनीता, अर्चना, नीरा सहित अन्य का सहयोग रहा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें