आर्य कन्याइंटर कालेज में जल संरक्षण के प्रति जागरूकता कार्यक्रम में प्रतिभाग करती छात्राए। (स्त
मवाना। आर्य कन्या इंटर कॉलेज में जल संरक्षण के प्रति जागरुकता बढ़ाने के उद्देश्य से जल शक्ति अभियान, कैच दा रेन के अंतर्गत जल पखवाड़े का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को वर्षा जल संचयन, जल संरक्षण तथा व्यापक जल जागरुकता उत्पन्न करना था। विद्यालय में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। जिसमें निबंध लेखन, चित्रकला प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता में आदि शामिल रही। कक्षा 6 से 12वीं तक की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभा किया। प्रधानाचार्य आशा भारती ने छात्राओं को बताया कि जल हमारे जीवन का आधार है और उसका संरक्षण अत्यंत आवश्यक है। सभी छात्राओं ने जल बचाने की शपथ ली और अपने घर एवं समाज में इस संदेश को फैलाने का संकल्प लिया।