मेरठ। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड की ओर शुक्रवार को शक्ति क्लब विक्टोरिया पार्क मेरठ में नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया। इसके माध्यम से बिजली बिल राहत योजना के लिए जागरूक किया गया। नाटक में अधिशासी अभियंता सौरभ मंगला एवं महेश कुमार ने सरल एवं प्रभावी संवादों के माध्यम से योजना की आवश्यकता और पात्रता शर्तों को समझाया गया। बताया गया कि इस योजना से उपभोक्ता बिजली बिल के बकाया को कम कर सकते हैं। समय पर बिजली बिल जमा कर सुविधाजनक लाभ उठा सकते हैं। नुक्कड नाटक में योजना से संबंधित सवाल भी पूछे गए। इस अवसर पर एमडी रवीश गुप्ता, निदेशक तकनीकी एनके मिश्र, निदेशक कार्मिक व प्रशासन आशु कालिया, निदेशक वित्त स्वतंत्र कुमार तोमर, मुख्य अभियंता राहुल नंदा, मुनीश चोपड़ा, गुरजीत सिंह, अमित रोहिला, अभिषेक सिंह, अरशद खान, प्रशांत सोनी सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद