कंकरखेड़ा। थाना पुलिस ने शुक्रवार रात बड़ा बाजार निवासी सत्य प्रकाश की परचून की दुकान से दिवाली पर अवैध रुप से बिक्री के लिए लाए गए पटाखे बरामद किए हैं। इनकी कीमत 50 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस को देखकर दुकानदार ने भागने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया और थाने ले आई। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है की दुकानदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। संवाद