फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: गो आश्रय स्थल का किया शुभारंभ

विज्ञापन
लावड़- लावड़ में गौ आश्रय स्थल का शुभारंभ करते अति​थि। स्रोत : संवाद
विज्ञापन
लावड़। चिंदौड़ी मार्ग स्थित कान्हा गोशाला का मंगलवार को निर्माण कार्य पूर्ण होने पर हवन पूजन कर शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा प्रधान व नगर पंचायत चेयरपर्सन आफताब बेगम ने शुभारंभ किया। आफताब बेगम ने बताया कि गो आश्रय स्थल में उच्च गुणवत्ता का निर्माण कार्य कराया गया है। 200 पशुओं के रहने व चारे की व्यवस्था की गई है। अधिशासी अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि 1.63 करोड़ रुपये की धनराशि गो आश्रय स्थल का निर्माण कराया गया है, जिसमें बायोगैस प्लांट से बिजली आपूर्ति की जाएगी। इस दौरान आरिफ फैजी, मनोज गोयल, शाहिद इस्लाम, आसिफ अंसारी, पिंटू, राजेश देवी, मनोज जाटव, मनोहर सैनी, शाद कुरैशी, चंद्रकांत शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें