फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में 2000 बेड के बनेंगे कोविड केयर सेंटर

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ में 2000 बेड के बनेंगे कोविड केयर सेंटर
विज्ञापन

मेरठ। मेडिकल और अन्य केंद्रों के अलावा शहर में दो हजार बेड से ज्यादा के कोविड केयर सेंटर बनाए जाएंगे। इसके लिए प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने 9 जगह चिह्नित की हैं। इनमें मेरठ कॉलेज में 400 बेड, डीएन डिग्री कॉलेज में 250 बेड, एनएएस डिग्री कॉलेज में 250 बेड, कनोहर लाल डिग्री कॉलेज शारदा रोड में 200 बेड, सरस्वती शिशु मंदिर शास्त्रीनगर में 200 बेड, शहीद मंगल पांडे डिग्री कॉलेज माधवपुरम में 225 बेड, फैज-ए-आम डिग्री कॉलेज में 250 बेड, सालिग्राम कॉलेज अकबरपुर में 200 बेड और डीएन इंटर कॉलेज में 150 बेड के कोविड-19 केयर सेंटर के लिए जगह चिह्नित की गई है। सीएमओ का कहना है कि भविष्य की तैयारी के तहत ऐसा किया गया है। जरूरत पड़ी तो यहां कोरोना के मरीजों का इलाज किया जाएगा। इसके लिए चिकित्सकों, पेरामेडिकल स्टाफ और अन्य स्टाफ की व्यवस्था स्वास्थ्य विभाग व प्रशासन मिलकर करेगा। उन्होंने बताया कि 2125 बेड अभी तक चिह्नित किए गए हैं। यह बेड मेडिकल कॉलेज, सुभारती, मुलायम सिंह यादव मेडिकल कॉलेज और पांचली खुर्द अस्पताल से अलग हैं। जरूरत पड़ी तो यह एल वन ग्रेड के कोविड-19 सेंटर बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें