फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: BJP अल्पसंख्यक मोर्चा के महानगर अध्यक्ष को जेल, कार पर MLA पास लगाने के केस में जमानत याचिका खारिज

Fri, 21 Apr 2023 09:34 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर

सार

चेकिंग के दौरान चार माह पहले गुरुद्वारा रोड निवासी भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के महानगर अध्यक्ष कमल चुग की कार को पकड़ा था, जिस पर विधायक का विधानसभा का पास लगा था, जो गैर कानूनी था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कार पर विधायक पास लगाने के मामले में अदालत ने भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के महानगर अध्यक्ष की जमानत याचिका खारिज कर दी है। इसके बाद न्यायिक हिरासत में महानगर अध्यक्ष को जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन

थाना कुतुबशेर पुलिस ने चेकिंग के दौरान चार माह पहले गुरुद्वारा रोड निवासी भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के महानगर अध्यक्ष कमल चुग की कार को पकड़ा था, जिस पर विधायक का विधानसभा का पास लगा था, जो गैर कानूनी था। इसके बाद पुलिस ने थाना कुतुबशेर में कमल चुग के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी।

इस मामले में कमल चुग ने जिला जज के यहां जमानत याचिका लगाई थी। बृहस्पतिवार की देर शाम अदालत ने जमानत याचिका खारिज कर दी। इसके बाद पुलिस ने कमल चुग को न्यायायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। थाना कुतुबशेर इंस्पेक्टर सतीश कुमार ने इसकी पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें