फलावदा (मेरठ)। खतौली मार्ग पर कार की टक्कर से बाइक सवार दंपती घायल हो गए। घायलों का प्राइवेट चिकित्सक से उपचार कराया गया। खतौली निवासी सतवीर अपनी बाइक पर सवार होकर अपनी पत्नी केलावती के साथ कस्बे में अपनी रिश्तेदारी में आया था। बुधवार को वह खतौली लौट रहा था। सतवीर जैसे ही अपनी बाइक पर सवार होकर खतौली मार्ग पर बिजली घर के सामने पहुंचा तो सामने से आ रही कार के चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से सतवीर व पीछे बैठी उनकी पत्नी घायल हो गए। घायलों का प्राइवेट चिकित्सक से उपचार कराया गया।