फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: घर में घुसकर दंपती को पीटा, एसडीएम से शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। गांव खेड़ी मनिहार निवासी कुसुम ने एसडीएम से शिकायत करते हुए कुछ लोगों पर घर में घुसकर मारपीट, गाली गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। कुसुम ने एसडीएम संतोष कुमार सिंह को दिए शिकायत पत्र में बताया कि उनका पति दिव्यांग है। 1 जून की रात करीब 10 बजे गांव के कुछ लोग उसके घर में घुस आए और अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए गाली गलौज करनी शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके और उनके पति के साथ मारपीट की। पीड़िता का कहना है कि मारपीट में उसे और उसके पति को चोटें आई हैं। आरोपियों ने जाते समय शिकायत करने पर गंभीर परिणाम भुगतने और जान से मारने की धमकी भी दी। महिला ने आरोप लगाया कि घटना की सूचना उसी समय रात थाना पुलिस को दी गई थी। पुलिस ने शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की और प्राथमिकी भी दर्ज नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें