मुंडाली। मुंडाली थाना क्षेत्र के गांव रछौती मे आपसी पारिवारिक विवाद के चलते पति-पत्नी को शांति भंग मे जेल भेजा गया।
मंगलवार को गांव रछौती निवासी दीपा ने थाना पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि उसके भाई अमित और भाभी नीतू उसे और मेरी माता कमलेश देवी को प्रतिदिन परेशान करते हुए गाली गलौच करते है। जिसमें 21 जून की रात्रि में अमित और नीतू ने हमारे साथ मारपीट शुरू कर की। सीओ किठौर ने बताया कि मामले की प्राथमिकी दर्ज कर गई है और आरोपी पत्नी-पति को गिरफ्तार कर चालान कर जेल भेजा गया है।