फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कड़ी सुरक्षा में होगी पालिका व पांच नगर पंचायतों के मतों की गणना

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। दूसरे चरण के मतदान के बाद प्रशासन ने मतगणना की तैयारी के बाद आज आठ बजे से मतगणना शुरू होगी। सेंट चार्ल्स इंटर कॉलेज सरधना में होने वाली मतगणना के लिए प्रशासन ने तैयारी कर ली है। नगर निकाय चुनाव की 13 मई को होने वाली मतगणना के लिए प्रशिक्षण के बाद मतगणना स्थल का खाका भी तैयार कर लिया गया है।
विज्ञापन

कार्मिकों को सुबह 6:00 बजे मतगणना स्थल पर बुलाया गया है। आठ बजे से मतगणना शुरू की जाएगी। मतगणना का कार्य दो चक्रों में पूरा होगा। सरधना नगर पालिका में सबसे ज्यादा 14 मतगणना टेबल लगाई गईं हैं। इसके बावजूद नतीजे अंतिम चरण में ही आएंगे।
उपजिलाधिकारी पंकज प्रकाश राठौर ने बताया कि तहसील सरधना क्षेत्र के निकायों की मतगणना के लिए तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। सेंट चार्ल्स इंटर कॉलेज में नगर पालिका सरधना व नगर पंचायत खिवाई, हर्रा, लावड़, दौराला व करनावल के अध्यक्ष व सभासदों को मिले मतों की गणना की जाएगी। एक टेबल पर अध्यक्ष व सभासद प्रत्याशी का एक ही अभिकर्ता मौजूद रहेगा। मतगणना स्थल पर डबल लेयर की बैरिकेडिंग की गई है। जालीदार बैरिकेडिंग के अंदर अभिकर्ता व मतगणना कार्मिक रहेंगे। एक टेबल पर अध्यक्ष व सभासद का एक अभिकर्ता मौजूद रहेगा। एसडीएम ने बताया कि वोटों की गिनती के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
निकाय वार्ड बूथ टेबल स्थान
सरधना 25 56 14 ऑडिटोरियम हॉल
खिवाई 15 22 11 बरामदा
हर्रा 15 18 09 बरामदा
लावड़ 14 26 11 बरामदा
दौराला 14 21 09 बरामदा
करनावल 12 12 07 बरामदा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें