फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्ड में कम कर्मचारियों की नियुक्ति और सफाई न होने पर पार्षद ने की इस्तीफे की पेशकश

Sun, 06 Sep 2020 01:33 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। नगर निगम के वार्ड 75 की शाहजहां कॉलोनी में सफाईकर्मियों की नियुक्ति नहीं होने से नाराज पार्षद जाहरा पत्नी महताब आलम ने महापौर सुनीता वर्मा को इस्तीफा भेज दिया है। पार्षद जाहरा ने कहा कि उनके वार्ड में सिर्फ 10 सफाई कर्मचारी लगे हैं जबकि अन्य वार्डों में 135 तक कर्मचारी तैनात हैं। हालांकि बोर्ड बैठक में सभी वार्डों में बराबर सफाईकर्मी लगाने का प्रस्ताव पास किया गया था। जाहरा ने बोर्ड के प्रस्ताव का पालन कराने या फिर इस्तीफा मंजूर करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें