मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) से संबंधित कॉलेजों में संचालित बीएड स्पेशल एजुकेशन पाठ्यक्रम में शैक्षिक सत्र 2026-27 के प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो गई है। अभ्यर्थी 20 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। छात्र कल्याण अधिष्ठाता भूपेंद्र सिंह की ओर से जारी किए गए निर्देश के अनुसार बीएड स्पेशल एजुकेशन पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों को विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा। विवि प्रशासन ने पात्र अभ्यर्थियों से अंतिम तिथि का इंतजार न करते हुए समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है। इस प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी अधिकारिक वेबसाइट से ले सकते हैं। संवाद