फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: धामपुर - उपभोक्ताओं पर निगम की 131 करोड़ रुपया बकाया

Thu, 03 Aug 2023 12:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
- प्रेरित करने के बाद भी बिल जमा करने में रुचि नहीं ले रहे किसान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धामपुर। धामपुर विद्युत विद्युत वितरण खंड द्वितीय के एक लाख 18 हजार बिजली उपभोक्ताओं पर निगम का करीब 131 करोड़ रुपया बकाया है। निगम के अधिकारियों का कहना है कि बकाया की वसूली के लिए दिनरात प्रयास किया जा रहा है। मगर सफलता नहीं मिल रही है। इनमें से छह हजार निजी नलकूप उपभोक्ता शामिल हैं, इन पर करीब 20 करोड़ से ज्यादा की बकाया है।
विद्युत वितरण खंड द्वितीय के एक्सईएन अरुण कुमार ने बताया कि विद्युत वितरण खंड क्षेत्र में करीब 450 गांवों के लोगों के पास कुल मिलाकर एक लाख 18 हजार लोगों पर बिजली के कनेक्शन हैं। इनमें से छह हजार बिजली के कनेक्शन किसानाें के पास निजी नलकूपों से संबंधित हैं। किसानों की ओर से बिजली के बिलों को जमा नहीं किया जा रहा है। दो चार प्रतिशत किसान ही ऐसे हैं जो हर माह जमा करते आ रहे हैं। किसानों की ओर से तर्क दिया जा रहा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधान सभा चुनाव के दौरान ऐलान किया था कि यदि भाजपा सत्ता में आई तो किसानों के बिजली के बिलों को अप्रैल 2023 से शत प्रतिशत फ्री कर दिया जाएगा, लेकिन विभाग के पास शासन से इस तरह का कोई आदेश नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कनेक्शन काटने पर आंदोलन की चेतावनी
भाकियू टिकैत गुट पूर्व तहसील अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष कविराज सिंह का कहना है कि जब बिजली के बिलों को सीएम की ओर से अप्रैल 2023 से माफ करने का ऐलान कर दिया है तो वह बिजली का बिल क्यों जमा करें। यदि निगम के अधिकारियों ने बकाया के नाम पर कनेक्शन काटने का प्रयास किया तो आंदोलन होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें