मेरठ। नगर निगम कार्यकारिणी के छह सदस्यों का चुनाव अगले सप्ताह होगा। इसके लिए निगम प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। नगर निगम कार्यकारिणी में 12 सदस्य होते हैं, इनमें से 6 सदस्य का कार्यकाल पूरा हो चुका है। पर्ची निकालने के बाद 6 सदस्य कार्यकारिणी से बाहर हो गए। उनकी जगह छह सदस्यों का चुनाव किया जाना है। इसके बाद निगम कार्यकारिणी उपाध्यक्ष का भी चुनाव होगा। अपर नगर आयुक्त श्रद्धा शांडिल्यायन का कहना है कि वोटर लिस्ट जारी कर दी गई है। कोई आपत्ति नहीं आई है। अगले सप्ताह सोमवार या मंगलवार को कार्यकारिणी का चुनाव कराया जाएगा।