ब्रेकिंग मेडिकल इमरजेंसी में भर्ती मरीज़ की मौत, निकला कोरोना पॉजिटिव, हडक़ंप मेरठ में कोरोना से सातवीं मौत, प्राचार्य ने की पुष्टि मेरठ। मेरठ में कोरोना से एक और मौत हो गई है। प्राचार्य डॉ आर सी गुप्ता ने इसकी पुष्टि की है। मृतक आरिफ किदवई नगर का रहने वाला था। 58 वर्षीय व्यक्ति शनिवार रात करीब 8:00 बजे मेडिकल इमरजेंसी में भर्ती कराया गया था। सांस का मरीज़ था। रात करीब 1:00 बजे उसकी मृत्यु हो गई। रविवार को उसकी कोरोना की जांच कराई गई तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई है इससे मेडिकल में हड़कंप मचा हुआ है। हालांकि इमरजेंसी का स्टाफ भी पूरी प्रोटेक्शन के साथ कार्य करता है और अलग से संदिग्ध मरीजों के लिए वार्ड बनाया हुआ है लेकिन डर का माहौल है। मेरठ में इससे पहले कोरोना से 6 मौत हो चुकी थी। यह सातवीं मौत है।