फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में अब कोराना जांच में फर्जीवाड़ा, बिना टेस्ट कराए रिपोर्ट निगेटिव बनाने का दावा

Sun, 05 Jul 2020 01:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pti
विज्ञापन
मेरठ। क्या बिना जांच कराए ही कोरोना की नेगेटिव रिपोर्ट बन सकती है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक वीडियो में हापुड़ रोड स्थित न्यू मेरठ अस्पताल के चिकित्सक तो यही दावा कर रहा है कि रिपोर्ट बन जाएगी, सैंपल की भी जरूरत नहीं, इसके लिए ढाई हजार रुपए देने होंगे और यह रिपोर्ट एक सप्ताह तक मान्य होगी। रिपोर्ट पर प्यारे लाल शर्मा जिला अस्पताल की मुहर भी लगी होगी। सीएमओ के निर्देश पर इस मामले में न्यू मेरठ अस्पताल के प्रबंधक के खिलाफ लिसाड़ी गेट थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


2 मिनट 33 सेकेंड के इस वीडियो में एक व्यक्ति बता रहा है जिसे वहां खड़े लोग डॉक्टर साहब कह रहे हैं कि प्यारेलाल शर्मा अस्पताल से पक्की रिपोर्ट आएगी यह रिपोर्ट एक सप्ताह तक मान्य होगी।

उसे कहीं भी ले जा सकते हैं। किसी को भी दिखा सकते हैं। टेस्ट कराओगे तो पॉजिटिव रिपोर्ट आ सकती है और 14 दिन के लिए इलाज और क्वारंटीन होना पड़ सकता है, लेकिन 2500 रुपये देकर रिपोर्ट नेगेटिव ही आएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें