फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कोरोना का हमला तेज, चार महिलाओं सहित छह मरीज मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। कोरोना का हमला तेज होता जा रहा है। जिले में शुक्रवार को 442 लोगों की जांच की गई। इनमें चार महिलाओं समेत कोरोना के छह मरीज मिले। अब सक्रिय मरीजों की संख्या 10 हो गई है। इनमें दो अस्पताल में भर्ती हैं, जबकि 8 होम आइसोलेशन में हैं।
विज्ञापन

मंडलीय सर्विलांस अधिकारी डॉ. अशोक तालियान ने बताया कि नए मरीज शकूर नगर, अब्दुल्लापुर, तहसील कुंडा और परीक्षितगढ़ के रहने वाले हैं। इनकी उम्र 30 से 60 साल के बीच है। इनमें चार महिलाएं और दो पुरुष हैं। इन्हें खांसी, जुकाम और बुखार है। हालत ज्यादा गंभीर नहीं है। अब जांच बढ़ाई जाएगी ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों की जांच हो सके। गनीमत है कि इस बार कोरोना ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचा पा रहा है। स्वास्थ्य विभाग किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इसी संबंध में तैयारियों का जायजा लेने के लिए 11 और 12 अप्रैल को जिले में सरकारी और निजी अस्पतालों में मॉक ड्रिल भी की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें