सरधना। सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को शिक्षकों ने ऐतिहासिक चर्च परिसर में रंगोली सजाकर सामुदायिक सहभागिता और रचनात्मकता का संदेश दिया। कार्यक्रम में शिक्षकों ने आकर्षक रंगोली बनाकर लोगों को अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। शिक्षकों ने विभिन्न रंगों से रंगोली तैयार की, जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटी। लोगों ने रंगोली की सराहना करते हुए शिक्षकों के प्रयास की प्रशंसा की। कार्यक्रम में मोनिका सिंह, मोनिका मलिक, सारिका सोम, नीलम, गीता सचदेवा, अनुकृति, रजनी त्रिपाठी, पुष्कर सिंह, मीनाक्षी, ललिता, गौरव कुमार, अनमोल आनंद और वीरेंद्र सिंह सहित अन्य शिक्षक शामिल रहे। नगर पालिका की ओर से भी सेवा संकल्प अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित कर रंगोली सजाई गई। विभिन्न विद्यालयों की ओर से अलग-अलग स्थानों पर रंगोली कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों के माध्यम से स्वच्छता, सेवा और सामुदायिक सहभागिता का संदेश दिया गया।