फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: आतिशबाजी पर विवाद, फायरिंग का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। हरी विहार काॅलोनी में दिवाली की रात आतिशबाजी को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। एक पक्ष ने गाली गलौज करने तथा फायरिंग करने का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि दो पक्षों में विवाद हुआ है। फायरिंग नहीं हुई है। फलावदा रोड स्थित कृषक डिग्री काॅलेज के पीछे की ओर हरी विहार काॅलोनी स्थित है। काॅलोनी निवासी महकार सिंह का आरोप है कि पड़ोसी युवक पटाखे जलाकर उनकी छत पर फेंक रहे थे, जिसकी चपेट में आने से रंगोली बना रही उनकी बेटी बाल-बाल बची। विरोध किया तो आरोपी लाठी डंडे लेकर आ गए तथा गाली गलौज करने लगे। आरोप है कि आरोपियों ने फायरिंग भी की। इस संबंध में चार के खिलाफ तहरीर दी है। थाना प्रभारी राजेश कांबोज का कहना है कि केवल आतिशबाजी को लेकर विवाद हुआ है। फायरिंग नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें