फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: परतापुर में अखिलेश यादव के विवादित पोस्टर लगाए

विज्ञापन
विज्ञापन
महंगाई और जनता के मुद्दों से ध्यान भटकने के लिए की जा रही पोस्टरबाजी :अतुल प्रधान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। परतापुर थाना क्षेत्र के मेरठ साउथ रैपिड़ स्टेशन के पास दिल्ली रोड किनारे समाजवादी पार्टी के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के विवादित पोस्टर लगा। जानकारी पाकर सरधना विधायक अतुल प्रधान सपा कार्यकर्ताओं के साथ परतापुर पहुंचे। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पोस्टर हटवाए। विधायक अतुल प्रधान ने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपाइयों के पास और कोई काम नहीं है। उन्होंने कहा कि जनता के मुद्दों, बढ़ती महंगाई, किसानों की परेशानियों और छात्रों के पेपर लीक से ध्यान भटकने के लिए पोस्टरबाजी की जा रही है। उन्होंने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सरकार के इशारे पर नगर निगम ने यह पोस्टर लगवाए हैं तो हम शहर की कोई गली और मोहल्ला ऐसा नहीं छोड़ेंगे जहां उनके पोस्ट ना लगे हो। उन्होंने कहा कि प्रशासन पोस्टर लगाने वालों की तलाश करें और तत्काल पकड़कर उन्हें जेल में डालें।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें