परीक्षितगढ़- संविदा कर्मचारी एएनएम सीएचसी प्रभारी को हड़ताल का ज्ञापन सौंपती हुई।
परीक्षितगढ़। उत्तर प्रदेश एनएएम कर्मचारी संघ के तत्वावधान में सोमवार को संविदा एएनएम ने अपनी बाजुओं पर काला फीता बांधकर व चिकित्सकों ने अपनी मांगों को ज्ञापन सीएचसी प्रभारी को सौंपा। एएनएम सुनील, बुसरा, अलमिका, पूजा दयाल आदि एएनएम ने सीएचसी प्रभारी डॉ. रवि शंकर शर्मा को दिए गए ज्ञापन में बताया कि कर्मचारी संघ के आह्वान पर संविदा कर्मचारी एएनएम हड़ताल पर हैं। वह टीकाकरण, एनसीडी, आरसीएच समेत अन्य ऑनलाइन कार्य नहीं करेंगी। वहीं संविदा पर तैनात चिकित्सक व अन्य कर्मचारियों ने सोमवार को सीएचसी पर अपने बाजुओं पर काला फीता बांधकर मरीजों की जांच व उपचार किया। वह तीन दिन काली पट्टी बांधकर कार्य करेंगे। उन्होंने सरकार से नियमितीकरण, समान कार्य, समान वेतन की मांग की है। मांगों को सरकार ने शीघ्र ही पूरा नहीं किया तो 12 अक्तूबर से लखनऊ में धरना-प्रदर्शन करने की बात कही है। इस दौरान डॉ. बृजेश, बीसीपीएम शाह आलम, इरशाद, जितेंद्र, जसवीर कुमार, शालिनी चौधरी आदि मौजूद रहे।