फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कार्य बहिष्कार की तैयारी में जुटे संविदा विद्युतकर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। सेवा प्रदाता कंपनी की कार्यप्रणाली के विरोध में विद्युत संविदाकर्मी 17 नवंबर से कार्य बहिष्कार करेंगे। रविवार को निविदा संविदा कर्मचारी सेवा समिति की पीवीवीएनएल मुख्यालय ऊर्जा भवन में बैठक हुई। इसमें कार्य बहिष्कार की तैयारियों पर विचार किया गया। समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भूपेंद्र सिंह और महामंत्री अमित खारी ने कंपनी पर उत्पीड़न का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अनुबंध के सात महीने बाद भी कर्मियों को आईडी कार्ड, ईएसआईसी कार्ड, वर्दी और सुरक्षा उपकरण नहीं दिए गए हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष सचिन सिंह और विद्युत संविदा कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद काशिफ ने भी यही बात कही। संविदाकर्मी 17 नवंबर को मुख्य अभियंता मेरठ जोन प्रथम के कार्यालय पर धरना देंगे। ग्रामीण क्षेत्र के कर्मचारियों को भी इस कार्य बहिष्कार में शामिल करने की तैयारी चल रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें