फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेकेदार की खुदकुशी का मामला : चौथे दिन भी पुलिस को नहीं मिला सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
ठेकेदार की खुदकुशी का मामला : चौथे दिन भी पुलिस को नहीं मिला सुराग
विज्ञापन

मेरठ। करनैल होटल में बागपत के हिसावदा निवासी ठेकेदार नरेश कुमार की आत्महत्या के बारे में चौथे दिन भी पुलिस खास सुराग नहीं जुटा पाई है। आज उठावनी के बाद पुलिस परिजनों के बयान दर्ज करेगी। इसके बाद इस आगे की कार्रवाई की जाएगी। दूसरी ओर, खुदकुशी के जिम्मेदार बताए गए दिनेश के बारे में पुलिस जानकारी कर रही है, ताकि आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी शिकंजा कसा जा सके।
सुसाइड नोट में नरेश ने दिनेश के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए है। ऐसे में दिनेश ने नरेश को ऐसा क्या कि जो आत्महत्या के लिए नरेश को मजबूर होना पड़ा। चार दिन हो चुके हैं, इसके बावजूद अभी कारण तक पुलिस नहीं पहुंच सकी है। बृहस्पतिवार को नरेश की उठावनी होगी, इसके बाद पुलिस आगे की छानबीन करेगी। पुलिस के मुताबिक सीडीआर के माध्यम से पुलिस आरोपी तक जहां पहुंचने की तैयारी कर रही है। पुलिस ने एसएसपी को पत्र लिखकर इस मामले में मृतक नरेश, पत्नी और आरोपी समेत चार की सीडीआर निकाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
एक टीम दिल्ली और दूसरी टीम कानपुर जाकर करेगी जांच
मूलरूप से कानपुर और वर्तमान में जेवीटीएस गार्डन छतरपुर में रहने वाला आरोपी दिनेश की घेराबंदी के लिए सदर बाजार पुलिस लगी हुई है। पुलिस ने मृतक की पत्नी स्वाति से बातचीत करने का प्रयास किया था, लेकिन उन्होंने कुछ नहीं बताया। परिवार के अन्य लोगों को अधिक जानकारी नहीं है। उन्होंने बताया कि दिनेश काफी सालों से नरेश का दोस्त था। पुलिस की एक टीम दिनेश के दिल्ली आफिस में जाकर उसके बारे में पूछताछ करेगी। साथ ही एक टीम कानपुर भी रवाना की जाएगी, क्योंकि उसकी लोकेशन कानपुर में मिली है। उसके पकड़े जाने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें