फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अश्वमेध यज्ञ के प्रसंग का मंचन

विज्ञापन
विज्ञापन
लावड़। कस्बे में प्रोजेक्टर के माध्यम से चल रही रामलीला में शुक्रवार को अश्वमेध यज्ञ के प्रसंग का मंचन किया गया।
विज्ञापन

कमेटी प्रधान दीपक गुप्ता ने बताया कि अश्वमेध यज्ञ के बाद भगवान श्रीराम अपना घोड़ा राज्य में छोड़ते हैं। इसके बाद लव-कुश घोड़े को रोक लेते हैं और लक्ष्मण, हनुमान व श्रीराम से युद्ध करते हैं। इस दौरान माता सीता एवं महर्षि वाल्मीकि भी वहां पहुंच जाते हैं और लव-कुश को रोकते हैं। भगवान श्रीराम को लव-कुश के अपने पुत्र होने की जानकारी मिलती है। अश्वमेघ यज्ञ प्रसंग का मंचन देखने के लिए रामलीला मैदान में भारी भीड़ उमड़ी। कमेटी प्रधान दीपक गुप्ता ने बताया कि शनिवार को रामलीला मंचन का समापन कर दिया जाएगा और कमेटी के कोषाध्यक्ष संजीव अग्रवाल एवं अचल गुप्ता कमेटी को मंचन के दौरान मिलने वाले दान व खर्च का ब्योरा सभी के सामने पेश करेंगे। जिसमें इसको लेकर कोई आपत्ति दर्ज न कर सके। इसके अतिरिक्त कमेटी पुलिस प्रशासन, नगर पंचायत को सम्मानित करेंगी। मंचन के दौरान रामानंद बिल्टोरिया, अनुज शर्मा, अशोक आढ़ती, कृष्णगोपाल शर्मा, सर्वेश, दीपक सैनी, वैभव गुप्ता, रामअवतार शर्मा, पिंटू प्रजापति, राहुल गुप्ता, प्रदीप धीमान, कुलदीप गुप्ता, मोहन सैनी, अवधेश मित्तल, संजीव, हैप्पी ग्रोवर, राजीव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें