फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: भाजपा नेता की प्रिंटिंग प्रेस से बीस लाख की किताबें चोरी

Fri, 10 Mar 2023 02:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। भाजपा के महानगर महामंत्री की प्रिंटिंग प्रेस से बीस लाख रुपये कीमत की किताबें चोरी हो गईं। मौके से पकड़े गए आरोपी कर्मचारी को परतापुर पुलिस के हवाले किया गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी के कब्जे से 755 किताबें बरामद की हैं। आरोपी अब तक लाखों रुपये का चूना लगा चुका है।
विज्ञापन

जत्तीवाड़ा निवासी पीयूूष शास्त्री का परतापुर में तुलसी प्रकाशन के नाम से प्रिंटिंग प्रेस है। वह लंबे समय से भाजपा से जुड़े हैं। उनका आरोप है कि उनके यहां पर एक कर्मचारी सोमपाल उर्फ बिल्लू पुत्र महावीर सिह निवासी जनकपुरी लंबे समय से किताबें चोरी कर रहा था। शक होने पर उन्होंने कई कर्मचारियों को सोमपाल के पीछे लगा दिया। वह बाहर सस्ते दामों में किताबें बेच रहा था। आरोपी के साथ कई अन्य कर्मचारी भी प्रिंटिंग प्रेस के शामिल बताए जा रहे हैं। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के कब्जे से तुलसी प्रकाशन से चुराई गईं 755 पुस्तकें बरामद हुई हैं। सीओ ब्रह्मपुरी शुचिता सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर कर्रवाई की जा रही है। अन्य आरोपियों को भी जल्द पकड़ा जाएगा।
ऐसे पकड़ में आया आरोपी
पीयूष शास्त्री ने बताया कि उनका परतापुर में गोदाम है। यहां पर 15 साल पुराना कर्मचारी सोमपाल काम करता है। उसने पांच दिन पहले दो ट्रक भरकर माल चोरी कर शीतल नाम के युवक को बेच दिया। शीतल की भाजपा नेताओं ने घेराबंदी की तो वह भाग गया। शीतल की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। उसका सुराग नहीं लग सका है। अब आरोपी दोबारा चोरी कर रहा था, उसे भाजपा नेता ने मौके से पकड़वा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें