गंगानगर। मवाना रोड रजपुरा ब्लॉक अंतर्गत बहचौला गांव में कृषि भूमि पर अवैध कॉलोनी काटी जा रही है। ग्राम प्रधान ने जिलाधिकारी से मामले की लिखित में शिकायत की है। बहचौला ग्राम प्रधान मोंटी खटीक ने लिखित शिकायत की है। बताया कि गांव के जाने वाले रास्ते पर कृषि भूमि पर कुछ लोगों द्वारा कॉलोनी काटी जा रही थी। रास्ते व बांउड्री का निर्माण किया गया। ग्राम प्रधान की शिकायत पर मेरठ विकास प्राधिकरण की टीम ने बुलडोजर से ध्वस्त कर दी थी। अब फिर से कॉलोनी में निर्माण चालू कर दिया गया है।