फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोविंदपुरी में टूटे नाले का शुरू हुआ निर्माण

विज्ञापन
गांव गोविन्दपुरी में टूटे पडे नाले का निर्माण कार्य शुरू हुआ। स्त्रोत:- संवाद
विज्ञापन
माछरा। ब्लाॅक क्षेत्र के गांव गोविंदपुरी में पांच माह पूर्व पानी की निकासी के लिए बना नाला दो माह में ही घटिया सामग्री के कारण टूट गया था। नाला टूटने के बाद गांव का पानी किसानों के खेतों और पास में बने राहुल जाटव के मकान की नींव में जा रहा था जिससे मकान में दरार आ गई थी। ग्रामीणों की शिकायत पर अमर उजाला ने दो दिन पूर्व ‘घटिया सामग्री से तैयार नाली टूटी, नींव में जा रहा पानी’ शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था। समाचार प्रकाशित होने के बाद शनिवार से नाले का निर्माण कार्य शुरू कराया गया है। ग्रामीणों व किसान ने अमर उजाला का धन्यवाद किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें