फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सरधना की बदहाल सड़क का निर्माण शुरू, लोगों को राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। नगर पालिका के सामने लंबे समय से खराब पड़ी सड़क का निर्माण कार्य आखिरकार शुरू हो गया है। सड़क पर गड्ढों और उड़ती धूल से स्थानीय लोग परेशान थे। चर्च महोत्सव और दिवाली के कारण इस मार्ग पर लोगों की आवाजाही बढ़ गई थी। टूटी सड़क और धूल के कारण राहगीरों व स्थानीय लोगों को काफी दिक्कत हो रही थी। दोपहिया वाहन चालकों को भी गड्ढों के कारण परेशानी झेलनी पड़ रही थी। स्थानीय लोगों ने जल निगम के अधिकारियों से सड़क की मरम्मत कराने की मांग की थी। शिकायत का संज्ञान लेते हुए विभाग ने बृहस्पतिवार को निर्माण कार्य शुरू करा दिया। निर्माण कार्य शुरू होने से लोगों ने राहत की उम्मीद जताई है। उनका मानना है कि इससे आवागमन सुगम होगा और धूल से भी मुक्ति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें