दौराला। सरधना मार्ग पर स्थित एक रिसोर्ट में सपा विधायक अतुल प्रधान ने बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर विचार गोष्ठी का आयोजन किया। इसमें 26 नवंबर को दौराला में संविधान दिवस धूमधाम से मनाने व अधिक से अधिक संख्या में लोगों से जुटने का आह्वान किया गया। अतुल प्रधान ने कहा कि बाबा साहेब ने सभी समाज को नई दिशा व न्याय देने का काम किया है। भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें धर्म के नाम पर वोट चाहिए, जनता के काम व विकास से उनका कोई सरोकार नहीं। कहा कि अफवाहों पर ध्यान न देकर सभी एकजुट रहें। इस दौरान भजनलाल, ब्रजवीर, जोगेंद्र, रमेश, रामपाल, किरणपाल, बिट्टू आदि मौजूद रहे। संवाद